नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर एक्सयू-3 के सी ब्लॉक स्थित पार्कों की बदहाल स्थिति को लेकर आरडब्ल्यूए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मरम्मत और सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष देवेंद्र भाटी ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार को पत्र लिखकर पार्कों में टूटी जालियों, गड्ढों, जर्जर हट और बिखरे मलबे की समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने दीपावली से पहले सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष देवेंद्र भाटी ने बताया कि पार्कों में कई जगह सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियां टूट चुकी हैं। वहीं, जगह-जगह गड्ढे होने से बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के दौरान चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। पार्कों में बने हट भी जर्जर हालत में हैं। उनके फर्श टूट चुके हैं, जिसस...