Noida News: पार्किंग विवाद में युवक पर जानलेवा हमला
नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक पर लोहे की रॉड, सरिया और ईंटों से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककराला निवासी जफर की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। बुधवार को पार्किंग में वाहन खड़ा करने को लेकर अमन और उसके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमन ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने पार्किंग कर्मचारी जफर पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए तौहीद, जमाल और जॉन के साथ भी मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। नामजद अमन और उसके साथियों की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.