नोएडा, सितम्बर 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला न्यायालय की पॉक्सो कोर्ट ने सेक्टर-75 स्थित मॉल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मथुरा निवासी आरोपी को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन के तीनों गवाह पीड़िता, मां और पिता कहानी का समर्थन नहीं कर सके। बताया गया कि सेक्टर-113 में 8 अप्रैल 2024 को दी गई तहरीर में कहा था कि आरोपी उसका पड़ोसी है। उसने त्योहारी सीजन में दुकान पर भीड़ का हवाला देकर दो चार दिन के लिए मदद के वास्ते उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी को भेजने को कहा था। बेटी सुबह दस बजे दुकान जाती और रात साढ़े दस बजे लौटती थी। 7 अप्रैल 2024 की रात एक महिला का फोन आया कि स्पेक्ट्रम मॉल की कार पार्किंग में पहुंचो। दुकानदार ने बेटी के साथ गलत काम किया है। आरोप था कि दुकानदार ने कार के भीतर दुष्कर्म किया गया और धमकी दी गई।...