नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: नोएडा। कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में पायनियर क्लब ने स्किल इंडिया पावर को 91 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंश के ताबड़तोड़ 101 रनों की बदौलत पायनियर ने 201 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। संदीप तोमर ने 35 रनों का योगदान दिया। स्किल इंडिया के तुषार वर्मा दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्किल इंडिया की टीम 110 रन ही बना सकी। कपिल ने 32 रन और योगेश ने 26 रन बनाए। पायनियर के विशाल चौधरी, अंकुर और हर्ष भाटी ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक पंकज सिंह ने किया। इस मौके पर बीसीसीआई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना, पूर्व रणजी खिलाड़ी केएल तेजवानी, सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जेपी शर्मा, सुदेश शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. संगीता ...