Noida News: पानी की किल्लत को लेकर महिला संगठन प्राधिकरण अधिकारियों के साथ की बैठक
नोएडा, अक्टूबर 15 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों महिलाओं ने प्राधिकरण के जल विभाग के सेक्टर-5 कार्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसका नेतृत्व समिति की दिल्ली एनसीआर राज्य अध्यक्ष आशा यादव ने किया। बैठक में महिलाओं ने पानी हमारा हक है, जल ही जीवन है के नारे लगाते हुए कहा कि सेक्टर-8, 9, 10 और सेक्टर-5 की झुग्गी-बस्तियों में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। नियमित आपूर्ति नहीं होने से महिलाओं को घंटों पंक्ति में लगना पड़ता है, जिससे मजदूरी, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जिलाध्यक्ष रेखा चौहान ने बताया कि ज्ञापन प्राधिकरण के जल विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अशोक वर्मा ने लिया। उन्होंने प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.