नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के पांच प्रमुख स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड की मदद से स्कूल परिसरों में जांच अभियान चलाया। कई घंटे तक चली जांच में बम या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद धमकी को अफवाह करार दिया गया। सुबह करीब सवा नौ बजे आए ई-मेल में दावा किया गया कि फॉर्च्यून वर्ल्ड, एमिटी, खेतान और बाल भारती समेत पांच स्कूलों में धमाका होगा। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अधिकारी और सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर बच्चों को स्कूल की इमारतों से बाहर खुले और सुरक्षित स्थान पर एकत्र कर दिया गया। जब तक जांच अभियान चला, विद्यार्थियों को वहीं रखा गया। शिक्षक और स्कूल कर्मचारी भी पुल...