Noida News: पांच माह पहले निकली औद्योगिक भूखंड योजना का अब तक आवंटन नहीं
नोएडा, सितम्बर 20 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। इस साल मई में प्राधिकरण की ओर से निकाली गई 19 औद्योगिक भूखंड योजना के लिए अभी तक ई-बोली की प्रक्रिया नहीं हो सकी है। आवेदन करने वाले लोग करीब छह माह से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना में 19 भूखंड 52 से लेकर 7800 वर्ग मीटर तक के हैं। योजना में आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जून थी। जिन लोगों ने आवेदन किया था, वह लगातार प्राधिकरण के चक्कर काट रहे हैं। खास बात यह है कि योजना निकालते समय प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा किया था कि आवेदन का समय समाप्त होने के एक से डेढ़ महीने बाद भूखंडों की बोली की प्रक्रिया कर दी जाएगी। अभी तक प्राधिकरण के अधिकारियों ने ई-बोली की तारीख भी तय नहीं की है। ऐसे में इस महीने भी भूखंडों के लिए बोली लगने की प्रक्रिया मुश्किल है। इस बारे में प्राधिकरण के अधिकारियों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.