नोएडा, सितम्बर 18 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। पांच दिन से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। प्राधिकरण के अधिकारियों ने कर्मचारी यूनियन के नेताओं को उचित मांगों को जल्द माने जाने का आश्वासन दिया। अब शनिवार से सफाई कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे। कर्मचारियों के झाड़ू नहीं लगाने पर कूड़े के ढेर लग गए थे। सड़कों पर कूड़ा फैला गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा था। हड़ताल के दौरान शुक्रवार को सेक्टर-94 स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर में प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारी यूनियन के नेताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को सीधे तौर पर प्राधिकरण के अंतर्गत रखने का प्रस्ताव आगामी ...