Noida News: पहले से शादीशुदा युवक ने धोखा देकर महिला से विवाह किया
नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। दो बच्चों के पिता ने धोखाधड़ी करके एक महिला से विवाह कर लिया। मैट्रिमोनियल साइट के जरिये संपर्क में आई महिला से पत्नी को बहन बताकर बातचीत कराता था। करीब तीन लाख रुपये ऐंठ चुके आरोपी की असलियत पता चलने के बाद पीड़िता ने फेज-3 थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मामूरा गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि एक मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से उनकी जान पहचान दिल्ली के गांधी नगर निवासी अमित कुमार से हुई। दोनों की शादी छह नवंबर 2025 को तीस हजारी कोर्ट में हुई। शादी के कुछ समय बाद पता चला कि अमित कुमार पहले से ही शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपी द्वारा अपनी पत्नी रजनी को बहन बताकर पीड़िता से बात करवाता था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अमित ने उनसे 42 हजार रुपये का मोबाइल फोन, 1.27 लाख रुपये की बाइक औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.