Noida News: पहले शराब की बोतलें चुराईं, फिर कार ले भागा
नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-29 स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट्स के एक घर में घुसे बदमाश ने पहले शराब की बोतलें और भगवान की मूर्ति चुराई। आरोपी चुराई गई शराब पीकर नशे में दोबारा घर में घुसा और पार्किंग में खड़ी कार चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा गार्ड और हाउसकीपिंग सेवाएं देने वाली कंपनी के मालिक जितेंद्र प्रताप राय ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-29 में रहते हैं। मंगलवार रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति उनके घर में घुसा। वह पहले शराब की दो बोलतें और भगवान गणेश की मूर्तियां लेकर चला गया। आशंका है कि चोरी की गई शराब पीने के बाद आरोपी दोबारा से उनके घर में प्रवेश कर गया। उसने रात करीब दो बजे घर से कार की चाबी उठाई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.