नोएडा, अक्टूबर 9 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने सेक्टर-91 में बन रहे डियर पार्क में पहले चरण में 69 हिरण मंगवाने के लिए पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर से हिरण मंगवाने के लिए कहा गया है। डियर पार्क 30 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है। इसे मुख्य वन्यजीव वार्डन और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मंजूरी मिल चुकी है। पार्क का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासियों को वन्यजीवों से जोड़ना है। यह दुर्लभ प्रजाति के हिरणों को देखने का नया केंद्र होगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा के इस हिरण पार्क में कुल 23 नर और 46 मादा वन्य जीव लाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Noida News: ओखला पक्षी विहार में पर्यटकों के लिए दो गोल्फ कार्ट की सुविधा इनमें तीन ...