नोएडा, अगस्त 4 -- Noida News: नोएडाा, निशांत कौशिक। मिशन 2027 को लेकर सियासी दलों की तैयारियाां तेज हो गई हैं। एक दिन पूर्व दादरी में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा कर अपनी ताकत दिखाई थी। अब 23 अगस्त को अखिलेश यादव निकटवर्ती जिले बुलंदशहर में पीडीए सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। इसके बाद 6 सितंबर को सहारनपुर में एक बार फिर से गुर्जरों को एकजुट कर सपा वहां पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी। भाजपा और सपा के बीच चल रही सियासी जोर आजमाइश के बीच बसपा भी मैदान में आ रही है।

बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन बसपा सुप्रीमो मायावती के गृहजनपद गौतमबुद्धनगर के दनकौर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उसे संबोधित करने के लिए पार्टी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले आकाश आनन्द के आने की संभावना है।

सपा का पहला पीडीए सम्मेलन मिशन 2027 के तह...