नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-32 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में शनिवार को तीन विशेष काउंटर लगेंगे। इसमें परिवहन विभाग से जुड़ी वाहन मालिकों की सभी समस्याएं और लंबित मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जाएगा। आरटीओ प्रशासन गाजियाबाद प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि परिवहन मेला मंडल स्तर पर लगाया जाना है। ऐसे में गाजियाबाद में एक दिवसीय परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। वहीं, गौतमबुद्ध नगर में काउंटर लगेंगे। एआरटीओ प्रशासन-प्रवर्तन गौतमबुद्ध नगर नंदकुमार ने कहा कि वाहन मालिकों को लंबित या बकाया वाहन कर जमा करने संबंधी सुविधा मिलेगी। जुर्माने पर विशेष छूट दी जाएगी। नए वाहन पंजीकरण, फिटनेस जांच से जुड़े काम होंगे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: परिवहन विभाग में टैक्स वसूली के लिए विशेष कैंप आज इसके अलावा वाहन पंजीकरण प्रमाण पत...