नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। एक टेंपो चालक ने अपने परिचित पर रामगढ़ फाटक के समीप चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संदीप ने पुलिस को बताया कि वह एक डिलीवरी कंपनी में टेंपो चलाता है। वह सात नवंबर को डिलीवरी का कुछ सामान लेकर तुगलपुर आया था। जब वह वापस दादरी लौट रहा था तो रास्ते में उसे एक परिचित युवक मिला। पीड़ित ने उसे टेंपो में बैठा लिया। पीड़ित के मुताबिक परिचित युवक पर उसके 300 रुपये उधार थे। पीड़ित ने युवक से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये पेटीएम कर दिए। जब वह रामगढ़ फाटक के समीप पहुंचे तो आरोपी युवक ने अचानक पीड़ित पर चाकू से हमला कर द...