नोएडा, सितम्बर 14 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पत्नी से चल रहे झगड़े को खत्म करने और उसे खुश करने के लिए एक व्यक्ति ने कार चोरी कर ली। इसके बाद वह चोरी की कार लेकर एटा में पत्नी के पास पहुंचा और उसे बताया कि कार खरीदकर लाया है। हालांकि, कार चोरी का केस दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह बहन के यहां कन्नौज चला गया। दोबारा नोएडा आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान एटा निवासी 22 वर्षीय अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अरुण मूलरूप से एटा के बागवाला थानाक्षेत्र के सोनसा गांव का रहने वाला है। वह सेक्टर-63 के छिजारसी में किराये के मकान में रहता है और चालक का काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका पत्नी से झगड़ा चल रहा था। उसे इ...