Noida News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार
नोएडा, सितम्बर 26 -- Noida News: नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित पति राजेंद्र को सेक्टर-135 से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी साल जुलाई में थानाक्षेत्र निवासी एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। 15 जुलाई को मृतका के भाई ने थाना एक्सप्रेसवे में शिकायत दी थी। उन्होंने अपनी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप उसके पति राजेंद्र पर लगाया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। खुफिया सूचना और बीट पुलिसिंग की मदद से आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी 59 वर्षीय राजेंद्र मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है। वर्तमान में वह ग्राम नंगली वाजिदपुर में रह रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.