Noida News: पत्नी के साथ रहने के लिए कहा तो लिवइन पार्टनर ने दी हत्या की धमकी
नोएडा, जुलाई 27 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को शादीशुदा व्यक्ति के साथ लिवइन में रहना भारी पड़ गया। महिला ने जब पार्टनर को अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए कहा तो आरोपी ने उसकी हत्या करने और बाद में आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-55 में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से दिल्ली के ख्याला की रहने वाली हैं। अगस्त 2025 में उनकी मुलाकात न्यू महावीर नगर निवासी मनोज कुमार नागर से हुई। दोनों में बातचीत के बाद दोस्ती हो गई। दोनों ने लिवइन में रहने का निर्णय लिया। पीड़िता के मुताबिक, जब उसे पता चला कि मनोज कुमार नागर शादीशुदा है तो उन्होंने पार्टनर से अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए कहा। इस पर आरोपी भड़क गया। आरोपी के बार-बार कहने के बाद भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.