नोएडा, अक्टूबर 18 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-110 के लोटस पनास सोसाइटी में रहने वालीं माधवी अहलावत ने पति समेत पांच लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में माधवी ने बताया कि उनकी शादी अप्रैल 2025 में हापुड़ के ददायरा गांव निवासी राहुल संग हुई थी। परिवार करीब एक साल से सोसाइटी में रह रहा था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालियों ने परेशान करना शुरू कर दिया था। 31 अगस्त को उन लोगों ने मारपीट की। इसका विरोध करने पर पीड़िता को घर से निकाल दिया था। सोसाइटी से बेड, एसी, कपड़े, गहने आदि सामान और दो लाख रुपये लेकर चले गए। पीड़िता इससे पहले हापुड़ में भी शिकायत दे चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि पति, सास, मामा-मामी और ननद पर केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...