नोएडा, अक्टूबर 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट की देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पति पर मारपीट का आरोप लगा है। महिला की बहन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मूलरूप से पंजाब की रहने वाली ऋचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन अभिलाष ग्रेनो वेस्ट की देविका गोल्डन होम्स सोसाइटी में अपने पति, सास और ससुर के साथ रहती है। आरोप है कि 23 अक्तूबर को हिमांशु ने अभिलाषा को बुरी तरह पीटा। अभिलाषा को गंभीर चोट आई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अब इस मामले में ऋचा ने अभिलाषा के आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्...