Noida News: पति और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप
नोएडा, जुलाई 13 -- Noida News: नोएडा। पति और उसके दो साथियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में दी शिकायत में सदरपुर निवासी महिला खुशबू झा ने बताया कि वर्तमान में वह एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रही है। रविवार को महिला का पति चुन्नू झा अपने दो साथियों राघव मिश्रा और विकास झा के साथ आया। तीनों ने महिला को पीटा। महिला का सिर फट गया और काफी खून बहा। आरोपियों ने जाते समय महिला और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। सिर में टांके लगवाने के बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस तीनों नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.