नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अब पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने के लिए तैयार किए जा रहे हैं। जनपद के तीनों कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए अलग-अलग खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका उद्देश्य छात्राओं को स्कूल परिसर में ही अभ्यास के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी रुचि केवल कक्षा तक सीमित न रहे, बल्कि खेल के मैदान तक भी पहुंचे। दादरी स्थित कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के लिए कुश्ती का मैदान बनाया किया जा रहा है। मैदान का निर्माण कार्य चल रहा है। मैदान तैयार होने के बाद छात्राओं को नियमित अभ्यास के लिए विद्यालय परिसर में ही सुविधा मिल सकेगी। इससे खेलों में रुचि रखने वाली छात्रा...