Noida News: पड़ोसी से 3.81 लाख रुपये लेकर दंपति फरार, मुकदमा दर्ज
नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। खोड़ा थाना क्षेत्र में जरूरत बताकर पड़ोसियों और परिचितों से लाखों रुपये लेकर एक दंपति के फरार होने का मामला सामने आया है। खोड़ा की पवन विहार कॉलोनी निवासी मदन मोहन शुक्ला ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले प्रमोद ने उनसे जरूरत बताकर 3.81 लाख रुपये उधार लिए थे। दस मई 2026 को आरोपी फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.