नोएडा, अक्टूबर 22 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की साईलोक कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साईलोक कॉलोनी में कृष्णा चौधरी परिवार के साथ रहते हैं। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी हेमंत यादव उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि रविवार की रात आरोपी हॉकी लेकर उनके घर पहुंच गया। गेट पर जोर-जोर से चिल्ला कर जान से मारने की धमकी देने की आवाज लगाई। उनने गेट न खोलने के बाद आरोपी धमकी देकर वहां से चला गया। पीड़ित आरोपी की धमकी से काफी डरा हुआ है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।...