Noida News: पड़ोसी पर किशोरी को फुसलाकर ले जाने का आरोप
नोएडा, जुलाई 31 -- Noida News: नोएडा। सलारपुर गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी से पड़ोस का देशराज बात करता था। वह बीते माह की 16 तारीख को उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। करीब 15 दिन बाद शिकायतकर्ता की बेटी वापस आ गई। उसने भी अपने परिजनों को यही बताया कि युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी में लगी है। घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल बंद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.