Noida News: पंचकर्म सेवाओं को बेहतर किया जाएगा
नोएडा, अक्टूबर 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश के प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार ने शनिवार को जिले के भाईपुर ब्राह्मण स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पंचकर्म इकाई की व्यवस्थाओं, उपचार प्रक्रिया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा ले पंचकर्म सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने चिकित्सालय परिसर में पंचकर्म हट स्थापित करने और औषधीय पौधों का रोपण कर आयुष वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचकर्म सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए आधारभूत संरचना, प्रशिक्षित स्टाफ, मानक उपकरण और औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। रंजन कुमार निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित प्रदेश के पंचकर्म केंद्रों का समुचित उपयोग हो, ताकि मधुमेह, गठिया, कमर दर्द, सर्वाइकल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.