Noida News: न्यू नोएडा में किसानों का बढ़ सकता है मुआवजा
नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। न्यू नोएडा के लिए जमीन देने वाले किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है। वर्तमान में न्यू नोएडा के लिए मुआवजा दर 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित है। 6 प्रतिशत बढ़ोतरी होने पर यह दर करीब 4558 रुपये प्रति वर्गमीटर हो जाएगी। हालांकि, अंतिम निर्णय सितंबर में प्रस्तावित नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लिया जाएगा। यमुना विकास प्राधिकरण की हालिया बोर्ड बैठक में जमीन अधिग्रहण की मुआवजा दर में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब नोएडा प्राधिकरण भी इसी तर्ज पर फैसला ले सकता है। न्यू नोएडा को 80 गांवों की करीब 209 वर्ग किलोमीटर जमीन पर विकसित करने की योजना है। प्राधिकरण किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन लेने की तैयारी कर रहा है। मौजूदा नीति के तहत किसानों को जमीन के बदले 4300 र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.