नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी को एक कर्मचारी को लापरवाही के चलते नौकरी से निकालना भारी पड़ गया। आरोपी कर्मचारी ने कंपनी से बाहर निकलते समय पीड़ित पर हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के बहरामपुर निवासी गंगा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-63 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में वरिष्ठ पद पर हैं। उनके पास किसी कर्मचारी को रखने और निकालने के अधिकार हैं। इसी कंपनी में अभिषेक शुक्ला नामक काम करता था। कार्य में लापरवाही और सही तरीके से कार्य न करने के चलते उन्होंने पिछले दिनों पहले अभिषेक को कंपनी से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- Noida News: मामूली विवाद में सैलूनकर्मी का कैंची से हमला आरोप है कि इसके बाद से वह उनसे रंजिश मानने लगा। चार सितंबर की दोपहर वह किसी ...