नोएडा, जुलाई 12 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने रविवार को सेक्टर-2 में छापेमारी कर विमानन कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाला फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी ने विमानन कंपनी की नौकरी छोड़कर साथियों के साथ मिलकर ठगी करनी शुरू की थी। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और स्थानीय सूचना के आधार पर सेक्टर-2 स्थित सी-76 की तीसरी मंजिल पर संचालित फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा गया। वहां से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 36 वर्षीय सुदेश सिंह भदौरिया, उसके भाई 38 वर्षीय बृजेश भदौरिया, 23 वर्षीय अर्जुन और 32 वर्षीय संदीप कुमार तिवारी के रूप में हुई। इनमें दो आरोपी मूलरूप से मैनपुरी के रहने वाले हैं, जबकि ए...