नोएडा, अगस्त 24 -- Noida News: नोएडा। परिवहन निगम बसों के बेड़े में शामिल डबल डेकर बसों को अब मेरठ के मोदीपुरम तक के रूट पर दौड़ाया जा रहा है। दो डबल डेकर बसों को मोरना डिपो से चलाया जा रहा है। इन बसों को डीएमई से होते हुए गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार, दुहाई, मोदीनगर होते हुए मोदीपुरम तक चलाया जा रहा है।

डबल डेकर बसों की शेष संख्या ये डबल डेकर सिटी बसों के रूप में चलाने के लिए लाई गईं थीं। गौरतलब है कि सिटी बस नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, परी चौक, ग्रेनो वेस्ट, आनंद विहार के रूट पर चलाई गई थीं। ये डबल डेकर अब सीमित रूट पर ही चल रही हैं। सिटी बसों के रूप में अब भी 8 डबल डेकर बसें चलाई जा रही हैं। इनके संचालन में अब किफायती किराया आड़े आ गया है।

किराए और संचालन की चुनौती सिटी बसों का अधिकतम किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। सामान्य ...