Noida News: नोएडा में जमीनों की निगरानी सैटेलाइट से होगी
नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। नोएडा प्राधिकरण अब अपनी लैंडबैंक की निगरानी हाईटेक तरीके से करेगा। खाली पड़ी प्राधिकरण की जमीनों पर होने वाले अवैध कब्जे और निर्माण पर लगाम लगाने के लिए सैटलाइट इमेज की मदद ली जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण एक निजी कंपनी से अनुबंध करने की तैयारी में है। कंपनी का प्रेजेंटेशन शुक्रवार को लखनऊ में होगा। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, अनुबंध होने के बाद जरूरत पड़ने पर संबंधित भूखंड की दो से तीन महीने पुरानी सैटलाइट तस्वीरें उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इन तस्वीरों के जरिए यह आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि किसी जमीन पर निर्माण कब शुरू हुआ और पहले उसकी वास्तविक स्थिति क्या थी।दरअसल, नोएडा में प्राधिकरण की खाली जमीनों पर अवैध कब्जे और निर्माण के कई मामले सामने आते रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.