नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बढ़ते प्रदूषण की वजह से ग्रैप का तीसरा चरण लागू हो गया है। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों का दिल्ली में प्रवेश पहले ही प्रतिबंधित है। इनके अलावा यातायात पुलिस ने अन्य नियमों को लेकर भी एडवाइजरी जारी कर दी है। डीसीपी यातायात सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि भारी और मध्यम मालवाहक वाहन, जो खुले में बालू, रेत आदि सामान लेकर जाते हैं, उनके आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। स्वच्छ पर्यावरण प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालक तय समय के हिसाब से प्रदूषण प्रमाण पत्र रखना सुनिश्चित करें। यहां पर 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के चलने पर पूरी तरह प्रतिबंध हैं। ऐसे वाहन चलते हुए ...