नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बार फिर चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा शुरू होगी। बुधवार से नोएडा से चंडीगढ़ रोजाना विमान सेवा जारी रहेगी। वहीं, इंडिगो ने विभिन्न कारणों से पंतनगर के लिए उड़ान सेवा में बदलाव का निर्णय लिया है। नोएडा एयरपोर्ट पर बुधवार से चंडीगढ़ के लिए भी प्रतिदिन फ्लाइट शुरू होगी। एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7655 सुबह 6:10 बजे उड़ान भरेगी, जबकि फ्लाइट संख्या 6ई-7656 का सुबह 8:35 बजे आगमन होगा। एयरपोर्ट से शुरुआत में चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवा शुरू की गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही इसे बंद कर दिया गया था। अब फिर से चंडीगढ़ के लिए सेवाएं शुरू की गई है। वहीं, पंतनगर के लिए नया शेड्यूल 25 अक्तूबर से लागू होगा और 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा...