नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में मंगलवार देर रात एक महिला ने जमकर हंगामा किया। वह कैब से एयरपोर्ट पहुंची और चालक को किराये का भुगतान नहीं कर रही थी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे एक महिला टैक्सी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से नोएडा एयरपोर्ट पहुंची। महिला ने नोएडा एयरपोर्ट के लिए 5000 रुपये में टैक्सी बुक की थी, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उसने रुपए न होने पर असमर्थता जता दी। टैक्सी चालक ने इसका विरोध किया तो उसने चिल्लाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में सरकारी बसों का परिचालन ठप, हड़ताल पर रहे कर्मी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को समझाने की कोशिश की तो उसने ...