Noida News: नॉलेज पार्क-तीन में टूटी सड़कें मुसीबत बनी
नोएडा, सितम्बर 13 -- Noida News: गड्ढों में जलभराव से हादसे का खतरा ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर के नॉलेज पार्क-तीन की सड़कें बदहाल हो गई हैं। सड़क जगह-जगह पर टूट गई है। ऐसे में गड्ढों में जलभराव, बिखरा मलबा और पत्थरों से राहगीरों और छात्रों को परेशानी हो रही है। हादसे का खतरा बढ़ गया है। वहीं अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा आदि आवासीय सेक्टरों के सर्विस रोड पर भी गड्ढे हो गए हैं।दरअसल नॉलेज पार्क तीन में बड़ी संख्या में कॉलेज और हॉस्टल हैं। हजारों छात्र-छात्राएं के अलावा बड़ी संख्या में लोगों का आना- जाना लगा रहता है। मुख्य सड़क के साथ नाली भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क टूटने और जल निकासी न होने से पानी भरा रहता है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद भी सड़कों की मरम्मत का काम नहीं कराया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.