Noida News: निवेश का झांसा देकर महिला से छह लाख की ठगी
नोएडा, अक्टूबर 25 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर एक महिला से 5.87 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने निवेश की गई रकम पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया था। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी रवनीत सिंह साहनी ने बताया कि उनकी पत्नी को 25 मई 2026 को टेलीग्राम के माध्यम से निवेश से संबंधित संदेश मिला था। इसमें निवेश की गई रकम पर अच्छा मुनाफा देने का दावा किया गया था। इसके बाद रवनीत की पत्नी ने आरोपियों के बताए तरीके से निवेश करना शुरू कर दिया। उसने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अलग-अलग लेनदेन किए। निवेश की रकम और रिटर्न के बारे में पूछने पर आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद पीड़िता को ठगी का शक हुआ।आरोपियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.