Noida News: निर्माणाधीन सोसाइटी की 12वीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
नोएडा, अक्टूबर 23 -- निर्माणाधीन सोसाइटी में मजदूर की मौत Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-115 स्थित निर्माणाधीन आईवरी काउंटी सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार पर शव गायब करने का प्रयास करने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक समझाने के बाद परिजन शव लेकर गृह जनपद रवाना हो गए। पुलिस के अनुसार डायल-112 के माध्यम से सेक्टर-113 थाने को हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि सोरखा के पास स्थित निर्माणाधीन सोसाइटी में काम करने के दौरान श्रमिक जावेद टावर से गिर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जावेद सोसाइटी में फोरमैन और लेबर इंचार्ज के रूप में काम करता था। वहीं, मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.