Noida News: निर्माणाधीन दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा, कोई हताहत नहीं
नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। तिलपता गांव में साकीपुर मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई। हादसा सड़क चौड़ी करने और नाला बनाने के लिए जेसीबी से मिट्टी खुदाई के दौरान हुआ। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राधिकरण द्वारा एहतियात के तौर पर निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व मकान को खाली करा दिया गया था। पुलिस के मुताबिक साकीपुर मार्ग पर तिलपता गांव के रहने वाले ओमवीर द्वारा सड़क किनारे मकान का निर्माण किया जा रहा था। यहां पर प्राधिकरण द्वारा सड़क और नाला बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। नाला बनाने के लिए गुरुवार को जेसीबी से दुकान के सामने खुदाई की जा रही थी। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान की नींव नाले के ऊपर बनी हुई थी। जैसे ही नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.