Noida News: निर्माणाधीन दुकान की शटरिंग गिरने से तीन मजदूर घायल
नोएडा, जुलाई 12 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-33 में बनाई जा रही निर्माणाधीन दुकान में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। दुकान का लिंटर डालने के दौरान शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में तीन मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक मजदूर को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस, अग्निशमन विभाग और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद निर्माणस्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस के अनुसार सेक्टर-33 के बी ब्लॉक में नोएडा की ओर से दो मंजिला दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है।
घटना का समय और स्थिति रविवार दोपहर करीब 3.45 बजे निर्माणाधीन दुकान की छत पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.