नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-129 स्थित एक निर्माणाधीन भवन में काम के दौरान रविवार को पांचवीं मंजिल से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के जमुई निवासी अशोक मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, अशोक मांझी पिछले कई महीनों से नोएडा में रहकर मजदूरी कर रहा था। अशोक जेपी क्लासिक सोसायटी के सामने बने लेबर कैंप में रहता था। रविवार को वह सेक्टर-129 स्थित निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर...