नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-115 स्थित निर्माणाधीन आइवरी काउंटी सोसाइटी में 22वीं मंजिल से गिरे 25 वर्षीय श्रमिक जावेद हुसैन की मौत के बाद शुक्रवार सुबह हंगामा हुआ। पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर निवासी जावेद की गुरुवार रात निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मौत हो गई थी। परिजनों और उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने सोसाइटी ग्रुप प्रबंधन पर शव को गायब करने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि जावेद को धक्का देकर गिराया गया। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बिल्डर की ओर से 10 लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन मिलने के बाद हंगामा शांत हुआ। यह भी पढ़ें- Noida News: निर्माणाधीन सोसाइटी की 12वीं मंजिल से ग...