Noida News: निर्माणधीन परियोजना पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया
नोएडा, अगस्त 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नेफोवा फाउंडेशन की ओर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेकजोन-IV स्थित निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूरों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता व बेहतर जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि शिविर में लोगों को स्वस्थ खान-पान, संतुलित आहार, पोषण और बेहतर जीवनशैली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने रोजमर्रा के भोजन में पौष्टिक आहार को शामिल करने, जंक फूड से बचने तथा नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.