नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। निराला ग्रीनशायर सोसाइटी के बाहर सड़क की बदहाली से निवासी परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सतह वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है। करीब आठ महीने तक शिकायतों के बाद प्राधिकरण ने सड़क पर पैचवर्क कराया था, लेकिन यह मरम्मत भी दो महीने तक नहीं टिक पाई। ऐसे में सड़क की गुणवत्ता और मरम्मत कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। निवासी कपिल ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार शिकायतें की गईं। इसके बाद प्राधिकरण की ओर से पैचवर्क कराया गया, लेकिन कुछ ही समय में सड़क फिर बदहाल हो गई। लोगों का कहना है कि अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए, जिससे बार-बार गड्ढे बनने की समस्या से निजात मिल सके। लोगों का कहना है कि गड्ढों के कारण वाहन चालक...