नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: नोएडा। जिले में शनिवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर दौड़ रहे 30 से अधिक वाहन पकड़े गए। वाहनों का नियमानुसार चालान और सीज करने की कार्रवाई की गई। प्रवर्तन टीम के अनुसार इनमें बिना फिटनेस, रोड टैक्स, गलत दिशा में वाहन दौड़ाने, वाहन में क्षमता से अधिक सामान ढोने समेत अन्य नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। निजी बसों की जांच का अभियान भी टीम चलाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...