नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: नोएडा। यातायात पुलिस ने सोमवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना पर कुल 4905 वाहनों के ई-चालान किए गए और 16 गाड़ियां जब्त की गईं। हेलमेट न लगाने पर 1654 चालकों के चालान किए गए। नो पार्किंग के कारण 678, गलत नंबर प्लेट की वजह से 312, गलत दिशा में गाड़ी चलाने के कारण 277, हूटर-प्रेशर हॉर्न लगाने पर 17 और मोडिफाई साइलेंसर लगे मिलने पर चार वाहनों के चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...