नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: नोएडा। जिले में शुक्रवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 150 गाड़ियों के चालान किए। इस दौरान 16 वाहनों को जब्त किया गया। इनमें निजी बसें भी शामिल हैं। एआरटीओ प्रशासन-प्रवर्तन नंदकुमार ने कहा कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, गाड़ी पर क्षमता से अधिक सामान ढोने समेत अन्य नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...