नोएडा, सितम्बर 21 -- Noida News: नोएडा। जिले में सोमवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इसमें नियमों का उल्लंघन कर दौड़ते 40 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसमें वाहनों के चालान और जब्त करने की कार्रवाई शामिल है। प्रवर्तन टीम के अनुसार गलत दिशा में वाहन दौड़ाने, वाहनों पर क्षमता से अधिक सामान ढोने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने समेत अन्य नियमों के उल्लंघन पर वाहनों के चालान किए गए हैं। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...