Noida News: नियमों का उल्लंघन करने पर 11 निजी स्कूल बसों के चालान
नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से एक से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर सघन जांच अभियान के तहत सोमवार को 11 स्कूल बसों के चालान किए गए। अग्निशमन उपकरण दुरुस्त न होने, ड्राइविंग लाइसेंस न दिखा पाने और सीट बेल्ट न लगाने पर यह कार्रवाई की गई। इसके अलावा दो बसों का रोड टैक्स नहीं जमा था। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि चालान की जद में आई बसें स्कूलों की अपनी हैं। पांच दिन में 700 से अधिक स्कूली वाहनों की जांच की गई है। कमियां मिलने पर वाहनों के चालान और सीज करने के अलावा के अलावा स्कूलों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। स्कूलों के नाम पर पर लगभग 3400 वाहन पंजीकृत हैं। इन सभी की जांच 15 जुलाई तक कर ली जाएगी। इसमें स्कूली वाहनों के सुरक्षा मानकों, फिटनेस और परमिट की जांच शामिल है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.