Noida News: निक्की हत्याकांड में पति को भी जमानत मिली
नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। निक्की हत्याकांड के आरोपी पति विपिन भाटी को भी इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने 6 अक्तूबर को आदेश देते हुए कहा कि रिकॉर्ड पर फिलहाल ऐसी कोई सामग्री नहीं है, जिससे प्रथम दृष्टया यह माना जाए कि आरोपी ने पत्नी को जलाया। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त 2025 को विवाहिता निक्की की जलाकर हत्या कर दी गई थी। कासना कोतवाली में मृतका निक्की की बहन कंचन ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पति विपिन 24 अगस्त 2025 से जेल में बंद था। आरोप था कि विपिन और उसके परिजनों ने निक्की को जला कर मार दिया। बचाव पक्ष ने दलील दी कि आरोप झूठे हैं। ब्यूटी पार्लर खोलने को लेकर पति-पत्नी में विवाद रहता था और घटना वाले दिन महिला ने खुद आग लगाई थी। यह भी कहा गया कि जलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.