Noida News: नाले में कूदे युवक का शव मिला
नोएडा, अक्टूबर 8 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। शराब पीने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार रात नाले में कूदे 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव गुरुवार सुबह घटनास्थल से करीब 100 मीटर आगे नाले में मिला। पुलिस के मुताबिक, जिला एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के ग्राम जैनपुरा निवासी रवि हरौला गांव में पत्नी नेहा के साथ रहता था। उसका बुधवार शाम करीब 7.30 बजे शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी के मुताबिक, झगड़ा बढ़ने पर आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर दोनों को शांत कराया। इसके कुछ देर बाद रवि गुस्से में घर से निकल गया। काफी देर तक रवि के वापस नहीं लौटने पर नेहा उसकी तलाश में जुट गई। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने रवि को सेक्टर-81 मेट्रो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.