Noida News: नाले में अधेड़ की मौत के मामले में कार सवार दो युवकों पर केस
नोएडा, सितम्बर 21 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में अंडरपास के पास तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराकर पलटने और पास के नाले में अधेड़ का शव मिलने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कार की चपेट में आने के बाद अधेड़ नाले में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार अमन उर्फ अरमान और अनिकेत को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ मोरना चौकी प्रभारी अजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि, शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर निवासी अमन और अनिकेत 19 सितंबर की तड़के करीब तीन बजे कार से बरौला से निकले थे। दोनों वर्तमान में बरौला में किराये का कमरा लेकर रह रहे हैं। जिस कार से दोनों जा रहे थे, वह उनके साथ रहने वाले शिवा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.